बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना बारादरी क्षेत्र में बिना स्वीकृति कराए जा रहे दो व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ सीलबंदी की कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक सैटेलाइट बस स्टैंड के पास तरुण गुप्ता द्वारा करीब 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं स्टेडियम रोड पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास अभिषेक गुप्ता द्वारा करीब 800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। दोनों निर्माणों को प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना कराया जाना पाया गया। बीडीए अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों निर्माणों को सील कर दिया।