मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जर्जर पुल धसने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, सुनीता गंगवार ने अधिकारियों से की तत्काल समाधान की मांग

September 29, 2026By admin0 comments
👁 10.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र के भटपुरा ब्लॉक के अधकता रब्बानी बेगम ग्राम में बरखान रोड पर दो जिलों को जोड़ने वाला जर्जर पुल धसने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुल की हालत लंबे समय से खराब थी और ग्रामीण लगातार जनप्रतिनिधियों से इसकी मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की मांग करते आ रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और जनप्रतिनिधि बदलते रहे, लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो सका। पुल धंसने की सूचना पर आम आदमी पार्टी नेता सुनीता गंगवार मौके पर पहुंचीं। वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने कहा कि रास्ता बंद होने के कारण स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बीमार लोगों को इलाज के लिए ले जाने में भी भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। सुनीता गंगवार ने मौके से तहसील प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। तहसीलदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पैदल आने-जाने वाले लोगों के लिए रास्ता बनाने की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन पुल की बेहद खराब स्थिति को देखते हुए वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जा सकती। सुनीता गंगवार ने कहा कि यह पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था और ग्रामीण लगातार इसके पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पुल की खराब स्थिति के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और किसी बड़े हादसे की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने एक घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि दलीलनगर की तरफ से आने वाला एक व्यक्ति चक्कर खाकर सड़क पर गिर गया था। रास्ता बंद होने के कारण लोग उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा तक नहीं पहुंचा पा रहे थे। ग्रामीणों ने उसे हाथों पर उठाकर चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मृत्यु हो गई। सुनीता गंगवार ने प्रशासन से मांग की कि ग्रामीणों के आवागमन, स्कूली बच्चों और मरीजों की समस्या को देखते हुए तत्काल सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए तथा जर्जर पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। मौके पर प्रवीण कुमार, अंकित गंगवार, पुष्पेंद्र गंगवार, अरविंद कोटेदार, विनोद, दीपक, गजेंद्र सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। किसान यूनियन की ओर से राम रतन गंगवार एवं खेमकरण गंगवार भी मौजूद रहे। सुनीता गंगवार के साथ ब्रह्मानंद गंगवार, वाहिद अहमद अंसारी एवं चंद्रभान गंगवार भी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights