मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कई गांवों को शहर से जोड़ने वाली सड़क जर्जर, मरम्मत की मांग

September 28, 2026By admin0 comments
👁 10.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सीबी गंज क्षेत्र के कई गांवों को शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क की मरम्मत एवं नवनिर्माण की मांग को लेकर जनता दल सेकुलर के जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


ज्ञापन में बताया गया कि गौतारा, सीतापुर, माधोपुर, रूपपुर, ऐना, जोगीठेर, चंदपुर काजियान, गौटिया मोड़ से सरनिया, पस्तौर और सीबी गंज को जोड़ने वाला मार्ग काफी समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।
जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर सड़क की शीघ्र मरम्मत अथवा नवनिर्माण कराने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। ज्ञापन के दौरान सूरज आदिल , परमेश्वरी , रोहित ,अजय , वीरेंद्र , नरेश पाल , प्रधान , शिवम आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights