मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 28 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया सेवा संकल्प कैंप का शुभारंभ,चार अक्टूबर तक चलेगा कैंप

September 28, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका परिषद परिसर में सोमवार को सेवा संकल्प कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने फीता काटकर किया। यह कैंप चार अक्टूबर तक चलेगा। इसमें आम नागरिकों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें दर्ज कर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। कैंप में स्वास्थ्य विभाग, पीएम स्वनिधि, महिला कल्याण विभाग और नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। नगर पालिका की ओर से गृहकर, जलकर समेत अन्य करों से संबंधित जानकारी दी गई तथा कर जमा करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इसके अलावा नागरिकों से सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य शहरी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त की गईं। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित कर्मचारियों को नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। कैंप के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी और प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया जा रहा है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, सभासद ग्रीश शुक्ला, किशोर कश्यप, नवैद, अबरार, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सक्सेना, लिपिक नवैद, इकबाल गनी, मनोज सक्सेना, राकेश सोनकर, इमरान समेत नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights