मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 28 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सीसीटीवी फुटेज ने एक करोड़ के सर्राफा लूटकांड का पर्दाफ़ाश किया,पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा संचालक को सम्मानित किया

September 28, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सर्राफा व्यवसायी से करीब एक करोड़ रुपये की लूट की घटना के खुलासे में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका सामने आई है। पुलिस ने घटना के बाद विभिन्न स्थानों से मिले सीसीटीवी फुटेज की मदद से लूट से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। घटना का खुलासा होने के बाद बदायूं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध कराने वाले संचालक को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। बदायूं के सीओ सिटी ने ओम नंदन वार्ष्णेय, नवादा, सिविल लाइंस स्थित शोरूम के ऑनर सचिन वार्ष्णेय को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध की घटनाओं के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। सीओ सिटी ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना के बाद आसपास लगे कैमरों की फुटेज से पुलिस को घटना की कड़ियां जोड़ने और आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। पुलिस के अनुसार, सर्राफा व्यवसाय से जुड़ी करीब एक करोड़ रुपये की लूट की घटना में भी सीसीटीवी फुटेज ने जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी योगदान को देखते हुए कैमरा संचालक को सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights