दातागंज (बदायूं)। सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज, दातागंज में गुप्ता समाज की महत्वपूर्ण संगोष्ठी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। संगोष्ठी में सामाजिक उत्थान, समाज की एकजुटता, शिक्षा, व्यापार तथा नई पीढ़ी की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ तथा दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद अग्रवाल ने किया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि गुप्ता समाज सदैव से अर्थव्यवस्था की रीढ़ के साथ-साथ सामाजिक सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाता आया है। व्यापार से लेकर राष्ट्रहित और धर्म के विभिन्न कार्यों में समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के मान-सम्मान, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए वह सदैव कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे।कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता तथा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में गुप्ता समाज का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर शिक्षा, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’ ने युवाओं की सहभागिता को आवश्यक बताते हुए कहा कि समाज के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया।
संगोष्ठी में दातागंज नगर पालिका चेयरमैन अनूप कुमार गुप्ता, उसावां के पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता धर्मेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना लाल गुप्ता, पत्रकार अजय गुप्ता, पत्रकार गौरव गुप्ता, व्यापारी पप्पू गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता उर्फ पुजारी, दीपक गुप्ता, ध्रुव देव गुप्ता, अनुरोध गुप्ता, विशाल गुप्ता (प्रधान) तथा शिव कुमार गुप्ता सहित क्षेत्र के गुप्ता समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अंत में सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और समाज की एकजुटता को मजबूत करने के संकल्प के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।
गुप्ता समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान पर हुआ मंथन, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

7.1K views

























































































