बरेली। हिंदी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई, बरेली की ओर से जिला कार्यालय में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शिरीष मल्होत्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता शिरीष मल्होत्रा ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय स्वतंत्रता से पूर्व और स्वतंत्रता के बाद हिंदी के विकास क्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदी के विकास, उसके विभिन्न चरणों तथा न्याय एवं विधिक क्षेत्र में हिंदी के महत्व पर विचार व्यक्त किए। जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह एडवोकेट ने की। संगोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ नोटरी अधिवक्ता अनुज कांत सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक राजेंद्र प्रसाद मम्मा, ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पूरन लाल प्रजापति, प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता रीतराम राजपूत, दिगंबर पटेल, सुनील पांडे, अवधेश शर्मा, सचिन जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, विनोद कन्नौजिया, मनोज वाजपेयी, स्वतंत्र पाठक, प्रवीन सक्सेना, राजेश्वरी गंगवार, गिरिराज किशोर सिंह चौहान, कमल कुमार, नीरज रस्तोगी, अनुज शर्मा, गौरव राठौर, हजारी लाल, नील कांत स्याल, रूपेश कुमार, अमित सक्सेना बिंदु, नवीन शर्मा, उदय वीर यादव, उन्मुक्त संभव शील, प्रेम सिंह, अमित सक्सेना, पूनम चंद्रा, अर्पिता सक्सेना, गीता कश्यप, रंजना सागर, केपी यादव, सत्यभानु सिंह तोमर, अरविंद सिंह, परेश मिश्रा, मुनीश सक्सेना, अरुण गुप्ता, सोमपाल सिंह, कमल सिंह, तेजपाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संगोष्ठी के अंत में जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने मुख्य वक्ता एवं उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करीब 80 से अधिक अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।