मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
23 सितम्बर को आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की चार सदस्यीय टीममध्यस्थता अभियान 3.0 के तहत सुलह-समझौते से वादों के निस्तारण की अपीलबाबा इंटरनेशनल स्कूल में गणित प्रदर्शनी हुई, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभासमर्थ मॉड्यूल आधारित तीन दिवसीय प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण का तृतीय चरण संपन्न, विद्यालयों में बेहतर प्रबंधन और शैक्षिक वातावरण पर दिया जोरस्काउट शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने बनाईं गगनचुंबी मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा से लेकर गांठें बांधने और तंबू निर्माण का किया अभ्यासदिगम्बर जैन मन्दिर उझानी में दसलक्षण महापर्व के छठवें दिन उत्तम संयम धर्म और सुगंध दशमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया
Uttar Pradesh

ऐस पीजी इंस्टीट्यूट में क्विज प्रतियोगिता में टीम ए ने मारी बाजी,टीम ई रही रनरअप

September 22, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज डायरेक्टर इंजी. रचित गोयल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। क्विज प्रतियोगिता में चार-चार सदस्यों की छह टीमें बनाई गईं। प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों के सामने स्क्रीन पर विभिन्न प्रश्न प्रदर्शित किए गए, जिनके उत्तर टीम के सदस्यों को देने थे। प्रतिभागी छह टीमों के बीच हुए मुकाबले में टीम ए की पायल, वैष्णवी, हर्ष और सोनपाल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं टीम ई में शामिल भविष्य, अब्दुल बरी, वंश और महक की टीम रनरअप रही।प्रतियोगिता के समापन पर कॉलेज डायरेक्टर इंजी. रचित गोयल ने विजेता टीम के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो. गौरव गुप्ता, प्रो. आंचल पटेल, अभिषेक कुमार, पीयूष सक्सेना एवं नितिन कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर शरद पटेल, चीफ प्रॉक्टर नवनीत यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights