बरेली। श्री गणेश पूजन समारोह समिति के तत्वाधान में आयोजित 36वें पांच दिवसीय गणेश महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र नाथ वर्मा, कार्यक्रम संयोजक नरसू नायक, सहसंयोजक आदित्य सोम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया।कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निदेशालय के आदेशानुसार विभाग द्वारा पंजीकृत नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था व वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था बरेली के निर्देशक हरजीत कौर व रवि प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में पंजीकृत कलाकारों ने रोचक ढंग से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, समग्र शिक्षा अभियान, महिला हेल्पलाइन 181,1090,1098,112 जैसे बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा , स्वावलंबन पर आधारित नाटक “बेटी रोशनी घर की” का मंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारी संख्या में उपस्थित जनमानस जागरूक किया।सहयोगी कलाकारों में वरिष्ठ कलाकार कुमार संजय, चंचल लखनवी, बबलू, भोलानाथ सिंह, ऋषि रंजन, व गोपाल श्रीवास्तव, दीपक चौधरी, आकाश सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, अतुल मौर्या, अंकुश सिंह, रिया तिवारी, सुमन प्रजापति, आशा दिवाकर को समिति अध्यक्ष भूपेन्द्र नाथ वर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था व वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था निर्देशक हरजीत कौर व रवि सक्सेना ने श्री गणेश पूजन समारोह समिति अध्यक्ष भूपेन्द्र नाथ वर्मा सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।