व्यापारियों पर प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका मार्च
बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को यूपीआई के माध्यम से ₹2,000 से अधिक के भुगतान पर व्यापारियों से प्रस्तावित 0.४ प्रतिशत MDR शुल्क लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता धर्मकांटा स्थित पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं को महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट की अगुवाई में केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव के विरोध में प्रदेश सरकार के मंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन/विरोध स्वरूप उपहार भेजने के लिए उनके आवास की ओर मार्च शुरू करना था।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मार्च को रोकने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस द्वारा रास्ते में बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगे न जाने की अपील की और बलपूर्वक रोक लिया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर व्यापारियों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ डालने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस व्यापारियों की आवाज उठाती रहेगी।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की। अध्यक्ष दिनेश दद्दा अगले दिन बरेली में 19 सितंबर पार्टी के बुनकर व दस्तकारो के न्याय संवाद कार्यक्रम हेतु पार्टी के सम्मेलन के लिए अनुमति लेने हेतु दोपहर 12:30 बजे सीओ 3rd कार्यालय गए हुए थे, जहां से उन्हें व उनके साथियों को हिरासत में लेकर सैटेलाइट चौकी ले जाया गया और शाम 4:00 बजे छोड़ा lबाद में महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने पुलिस प्रशासन के इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के कार्यक्रमों को रोकना और नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय जनहित से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, विनोद कुमार, अनिल देव शर्मा, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेश दिवाकर, डॉ हरीश गंगवार विपिन पटेल, उल्फत सिंह कठेरिया, तीरथ मधुकर, राजा राम साहू, डॉक्टर सरताज हुसैन, सफदर अली बुखारी, आशीष साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















































































