बरेली। उत्तरायणी जन कल्याण समिति बरेली के तत्वावधान में कारगिल युद्ध के शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत बिष्ट महर (शौर्य चक्र) की पुण्यतिथि पर कैंट रोड स्थित हेमंत द्वार पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद हेमंत बिष्ट महर के कारगिल युद्ध में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री रामेश्वर पांडेय, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष एन.डी. पांडेय तथा कैप्टन शेर सिंह बिष्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्टेशन कमांडर उत्तर भारत ब्रिगेडियर ए.पी.एस. भदौरिया, लेफ्टिनेंट कर्नल 7 गार्ड अतुल कुमार और डॉ. सुविधा महर मौजूद रहीं। इस अवसर पर रमेश शर्मा, विनोद जोशी, जीत सिंह बजेठा, पंडित रमेश जोशी, कैप्टन मोहन सिंह, सुरेश भदौला, पूर्ण दानू, सूबेदार जीत सिंह बोहरा, देवेंद्र देवलिया, तारा जोशी, जे.सी. बेलवाल, कुंवर सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, दिनेश पंत, जगदीश सती, पूरन मेहरा, जगदीश आर्य, गौरव पांडेय, महेश पांडेय, कैलाश उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।