दातागंज (बदायूँ): दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड दातागंज अंतर्गत ग्राम कुंडरा मझरा (827 किट), ग्राम पट्टी विजा (150 किट), ग्राम पूरन भेड़ा (100 किट) एवं विकास खंड म्याऊँ के ग्राम लालपुर खादर (310 किट) में शनिवार, 05 सितंबर 2026 को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री किट का वितरण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य, पेयजल और पशुओं के चारे की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी बदायूँ, उपजिलाधिकारी दातागंज, क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।