मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

अन्न नीर फल फूल से, सुरभित भारत देश,सभी रखें सद्भावना, तब महके परिवेश:अशोक खुराना

August 17, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद प्रांगण में कौमी एकता को समर्पित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन आशा राठौर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक आबिद रज़ा और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन फात्मा रज़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अशोक खुराना रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कवियत्री सरिता चौहान ने सरस्वती वंदना और सगीर सैफी ने नात ए पाक पढ़कर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आग़ाज़ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शैलेन्द्र मिश्र देव ने देश प्रेम से ओत प्रोत रचना पढ़ी –
हिफाज़त में वतन की जान जाती है चली जाए,
किसी को शान पर धब्बा लगाने हम नहीं देंगे।

वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने पढ़ा-
अन्न नीर फल फूल से, सुरभित भारत देश।
सभी रखें सद्भावना, तब महके परिवेश।।

डॉ शम्स मुजाहिदी बदायूंनी ने दुश्मन देश को ललकारते हुए कहा –
हर बार हार कर भी न समझा ये राज़ तू,
हरगिज़ न जीत पाएगा हिंदोस्तान से।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे सुनील शर्मा समर्थ ने कहा –
देश में सौहार्द की फिर से बहे गंगा,
राष्ट्र को वंदन बनाने की करो कोशिश।

युवा कवि राजवीर सिंह तरंग ने सुनाया –
भारत की आन-बान,वीरता की पहचान,
तीन रंग का तिरंगा,गगन में छा रहा।

शायर नासिर बदायूंनी ने देश प्रेम को उजागर करते हुए पढ़ा –
हम अपने वतन की अज़मत को इस तरह बढ़ाया करते हैं।
सुरमे की जगह हम ख़ाके वतन आंखों में लगाया करते हैं।।

इनके अलावा असरार अहमद मुजतर, डॉ कमला माहेश्वरी कमल,सरिता चौहान, षटवदन, जयवीर चंद्रवंशी, मु० सगीर बदायूंनी,, हैदर खान ने भी देशभक्ति से ओत प्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा, विशिष्ट अतिथि पालिका चेयरपर्सन फात्मा रज़ा, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश समेत पालिका स्टाफ द्वारा सभी कवियों व शायरों का शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
देर रात तक चले कार्यक्रम में कवि पवन शंखधार, सभासद अनवर खां, नवेद अली, अरविंद राठौर, नवेद गनी, साहिर अंसारी, छोटू, रिज़वान खां बब्लू, मकसूद, शहजाद, नाजिम आदि अन्य श्रोतागण मौजूद रहे। अंत में अध्यक्षीय संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights