मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर की ओर से अनामिप पब्लिक स्कूल, एयरफोर्स में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्य नीरू सक्सेना ने ध्वजारोहण कर किया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने भाषण, कविताएं एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
क्लब की ओर से चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने स्कूल के अच्छे वातावरण और बेहतर प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा एवं भविष्य के विकास को प्रोत्साहित किया जाता है।रचना सक्सेना ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति की रक्षा करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शर्मा के साथ झरना, सीमा, दीपा, हेमा, राखी, शिखा सहित क्लब की अन्य सदस्याएं एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights