मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में मनाया गया आज़ादी का जश्न। लहराया गया तिरंगा

August 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। 15 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम निकट दरगाह आला हज़रत के बरेली में 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा रोहण एवं देशभक्ति भाषण कार्यक्रम आयोजित किया गया।सुबह 8 बजे प्रधानाचार्य मुफ्ती मोहम्मद आकिल रजवी ने फजाओ में तिरंगा लहराया और उसके साथ ही सभी शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर क़ौमी तराना गाया। उसके बाद भारत का स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य: एकता, शांति एवं राष्ट्रीय एकीकरण विषय पर छात्रों की तकरीरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद स्वतंत्रता की भावना, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें लगभग 400–500 छात्र, शिक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम के वरिष्ठ शिक्षक मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि “इस्लामी शिक्षाओं की रौशनी में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता” विषय पर तकरीर करते हुए देशप्रेम,कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक सेवा,शांति,भाईचारे एवं विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को जिम्मेदार,अनुशासित एवं नैतिक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। मुफ्ती अख्तर बरेलवी वरिष्ठ शिक्षक ने शिक्षा,चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में छात्रों की जिम्मेदारी” विषय पर संबोधित किया। मास्टर कमाल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण पहलुओं का उल्लेख किया। उप प्रधानाचार्य डॉक्टर एजाज अंजुम ने भारत की आजादी में मदरसों और उल्मा के योगदान पर तकरीर की। मुफ्ती जमील अहमद ने “संवैधानिक मूल्य, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य” विषय पर संबोधित किया।मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मुफ्ती आकिल रजवी द्वारा प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुस्तक,पेन,डायरी आदि पुरस्कार प्रदान किए गए। मदरसे के शिक्षक मुफ्ती अय्यूब खान नूरी,मुफ़्ती सय्यद कफील हाशमी, मुफ्ती मोइन बरकाती, मुफ्ती सय्यद शाकिर अली,मुफ्ती कलीम,मुफ्ती मुजीब,सय्यद अनवारुल सादात और मोइन खान आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights