मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

स्वतंत्रता दिवस पर गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम

August 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, सुभाष नगर, बरेली में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक नरेन्दर पाल सिंह ने ध्वजारोपण कर की। ध्वजारोहण उपरांत के बाद मे राष्ट्रगान के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
समारोह में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार गुप्ता ने देश भक्ति की कविताओं से छात्र-छात्राओं को ओत प्रोत किया।विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय परिसर गूंज उठा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य स. सरदार कवल जीत सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। समारोह में विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर मुकुल मोहन, रविंद्र कौर, गुरप्रीत कौर, मनवीत कौर, कमल तिवारी, निर्भय गुर्जर, आरेन्द्र मौर्य, अमर जीत सिंह, ज्ञानेश चन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights