मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर्स पब्लिक स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ स्तुति पुरवार ने स्कूल की प्रबंध निदेशिका डॉ. मानसी यादव को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया । विद्यालय परिवार की ओर से यह सम्मान उनके कुशल मार्गदर्शन, समर्पण एवं विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार एवं सम्मान का प्रतीक रहा।समारोह का एक विशेष आकर्षण छात्रवृत्ति वितरण समारोह रहा। मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। स्कूल की प्रबंध निदेशिका डॉ.मानसी यादव ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि वे निरंतर मेहनत करते हुए अपने माता-पिता, विद्यालय एवं देश का नाम रोशन कर सकें।इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका डॉ मानसी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने विद्यार्थियों को महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, अनुशासन, मेहनत और देशप्रेम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं और उनके ज्ञान, संस्कार एवं कर्मों से देश की दिशा तय होगी।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ स्तुति ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान, जिम्मेदार एवं देश के प्रति समर्पित नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।प्रधानाचार्या ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत का परिणाम है और उन्हें भविष्य में और अधिक लगन एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकगण, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।
मदर्स पब्लिक स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, प्रतिभा, सम्मान और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights