बदायूं। ऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बदायूं में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज निदेशक इंजी. रचित गोयल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।इस अवसर पर कॉलेज निदेशक इंजी. रचित गोयल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान और देश की स्वतंत्रता व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। प्रत्येक नागरिक को देशहित में निरंतर कार्य करते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया तथा स्वतंत्रता दिवस की यादों को सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया।इस अवसर पर कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर शरद पटेल, चीफ प्रॉक्टर नवनीत यादव, एकेडमिक हेड गौरव गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रशान्त मिश्रा सहित मुस्तफीज, संदीप, पीयूष, कपिल, शैलेन्द्र, अक्षेसन, अभिषेक, नितिन, आंचल, रजनी, अलिशमा, जैना, रिजवाना तथा कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।