बरेली। राजेंद्र नगर स्थित नेहरू पार्क में अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई बरेली की ओर से तीज उत्सव उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं के साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने झूलों का आनंद लेने के साथ चाट-पकौड़ा, बतासे और दही-भल्ले का स्वाद लिया।महिला अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिला अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभी ने साथ मिलकर खुशी के पल साझा किए और तीज की खुशियां मनाईं।इस अवसर पर अर्पिता सक्सेना, गीता कश्यप, सुषमा शास्त्री, रंजना सागर, पूनम चंद्रा, बबीता, स्वरांजलि, सोनाली आंचल, पूजा जगवानी, निशा शर्मा, प्रति सक्सेना, नीतू गोस्वामी, सुरभि सक्सेना, पुष्पा नागर, दीप्ति सक्सेना, पूनम गंगवार, अंशिका वर्मा सहित अन्य महिला अधिवक्ता मौजूद रहीं।