बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया। समारोह में एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ-साथ समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सम्मानित होने वालों में अरुण फौजी, संजय शुक्ला, अशोक आहूजा, संजीव शर्मा उर्फ दद्दा, बनवारी लाल, आरेन्द्र मौर्य, अश्वनी ओवराय, जर्नादन आचार्य, डॉ. राकेश कश्यप, विश्वनाथ उर्फ मनोज भारती, विवेक शर्मा, विमल रेवाड़ी, केवलानंद गौड़, दुर्गेश गुप्ता, मुफ्ती सलीम नूरी, हाजी जावेद, डॉ. मेंहदी हसन, नासिर कुरैशी, अजमल नूरी, शमीम अहमद, कौसर अली, परवेज नूरी और हाफिज इकराम खां शामिल रहे।समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।