पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र को तीसरी बार मिला प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति वीरता पदक’

WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.51.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस मुख्यालय उप्र, लखनऊ में राजीव कृष्ण, डीजीपी उप्र पुलिस द्वारा अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र को अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीसरी बार ‘राष्ट्रपति वीरता पदक’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पदक वर्ष 2020 में जनपद मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती के दौरान एक दुदांत अपराधी चांद उर्फ काले के साथ हुई साहसिक मुठभेड़ के लिए प्रदान किया गया है।
यह पदक दिनांक 25/26 जनवरी 2020 की रात्रि में मेरठ पुलिस टीम द्वारा किए गए एक अत्यंत साहसिक और सफल ऑपरेशन के लिए दिया गया है। तत्कालीन एसएसपी मेरठ, अजय साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जनपदों में लूटपाट करने वाले कुख्यात और वांछित अपराधी चांद उर्फ काले पुत्र सत्तार, निवासी- अम्बेडकर कालोनी, कस्बा व थाना परीक्षितगढ़ को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और लूट का सामान बरामद किया गया था। अपराधी चांद उर्फ काले एक अंतरजनपदीय लुटेरा और गिरोह का सरगना था और इसके विरुद्ध करीब 3 दर्जन अभियोग पंजीकृत थे। वह मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर में बैंक लूट, थाना नई मण्डी में व्यापारी से लूट, कस्बा जानसठ में ज्वैलरी शॉप लूट, और मेरठ के थाना हस्तिनापुर में पेट्रोल पम्प लूट, थाना फलावदा में किराना व्यापारी से लूट, थाना परीक्षितगढ़ में चोरी, थाना भवाना के डॉक्टर से लूट तथा थाना टीपी नगर क्षेत्र में लूट आदि कई संगीन घटनाओं में वांछित था। इस शातिर अपराधी के दुस्साहस को देखते हुए इस पर मेरठ जोन स्तर से रु. 1,00,000/- तथा सहारनपुर परिक्षेत्र स्तर से रु. 50,000/- का भारी भरकम इनाम घोषित किया गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights