बदायूँ के डी पॉल स्कूल में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.30.34 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। डी पॉल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित डी पॉल स्कूल में शनिवार को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एवं मुख्य अतिथि डॉ. फादर जोशी पॉल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से विद्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम में कक्षा 10 की छात्रा अंशिका सिंह ने हिंदी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति की भावना से भर दिया। इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 9 की छात्रा अविका शाह ने अंग्रेजी भाषण के माध्यम से उभरते भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विद्यालय निदेशक एवं मुख्य अतिथि डॉ. फादर जोशी पॉल ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और देशप्रेम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कक्षा 10 की छात्रा अनिका सक्सेना ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र राम आर्यन एवं छात्रा सान्वी ने संयुक्त रूप से किया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अजिन पॉल एवं प्रबंधक फादर अनीश जॉर्ज ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों की सहभागिता रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights