मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस,विभिन्न कार्यक्रम हुए

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल एवं सुश्री नीतिका गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचाय रविंद्र भट्ट तथा उप-प्रधानाचार्या सुश्री मीनाक्षी शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक निलांशु अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण व्यक्त किया। विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम की अगली कड़ी में क्रिस सर द्वारा शानदार वाद्य संगीत की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद कक्षा चार लियो की छात्रा नव्या सिंह ने अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। और ‘नन्हा मुन्ना’ पर मनमोहक सामूहिक गायन प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा बारह सी की छात्रा आस्था चावरी ने अंग्रेजी भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा एक से चार के विद्यार्थियों ने सिम्मी मैम के निर्देशन में ‘आजादी का जश्न’ पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मानसी मैम के निर्देशन में ‘स्वतंत्रता… लेकिन किसके लिए?’ विषय पर प्रस्तुत वेशभूषा प्रदर्शन ने सामाजिक जिम्मेदारी और स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ पर विचार करने के लिए प्रेरित किया और कक्षा एक के विद्यार्थियों ने मनमोहक अभिनय प्रस्तुति दी। कक्षा नौ सी की छात्रा आज्ञा गुप्ता ने अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद किया।इसके बाद अंजलि सिंह मैम के निर्देशन में विद्यार्थियों ने ‘एकता की शक्ति’ के अंतर्गत शानदार पिरामिड प्रस्तुति देकर एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश दिया।कक्षा सात ए की छात्रा सौम्या वार्ष्णेय ने हिंदी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद माला मैम के निर्देशन में ‘वतन ये हमारा, ये प्यारा हिंदुस्तान’ देशभक्ति गीत पर सामूहिक गायन प्रस्तुति ने वातावरण को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रांजल सर के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक ‘गुमनाम वीरों का गुप्त मिशन’ रहा, जिसमें देश के उन गुमनाम वीरों के योगदान को दर्शाया गया, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता और गौरव के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।इसके बाद कक्षा चार टॉरस की छात्रा रिद्धि ने हिंदी भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन चरण में प्रिया मैम एवं विवेक सर के निर्देशन में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ पर शानदार नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसने विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल किया।का समापन करते हुए विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की वधाई देते हुए कहा कि हमें देश के स्वतंत्रता की सैनानियों की जीवनी को पढ़ना चाहिए तथा देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाना चाहिए। उन्होंने प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि हम ने हिन्दू है और न ही मुसलमान और न सिख और न ईसाईं है। बल्कि हम सब भारतीय है उन्होंने विद्यार्थियों से सभी सैना में आगे बढ़ने की बात कही तथा हमें विकसित भारत बनाना है।
अंत में प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ हुआ और विद्यालय परिसर देशप्रेम की भावना से गूंज उठा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights