मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

मदर एथीना स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया,देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम हुए

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मदर एथीना स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास, देशभक्ति और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय प्रांगण तिरंगे के रंगों में सराबोर नजर आया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और तिरंगे को सलामी दी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। इसके साथ ही विद्यालय में स्वतंत्रता के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अपने संदेश में कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस हमें केवल अपने अमर शहीदों के बलिदान की याद ही नहीं दिलाता, बल्कि हमें हमारे कर्तव्यों का भी अहसास कराता है। आज का युवा ही कल के भारत का भविष्य है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्य, अनुशासन और देशभक्ति की भावना जागृत करना है। युवा पीढ़ी को तकनीक और आधुनिकता को अपनाते हुए अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना होगा। जब हमारे विचार, आचरण और कर्म राष्ट्र के हित में होंगे, तभी सच्चा स्वतंत्रता दिवस सार्थक होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights