मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

कैपिटल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां रही

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कैपिटल पब्लिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने कहा कि 15 अगस्त का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव और खुशी का दिन है। यह दिन उन सभी क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने भारत माता को अंग्रेजी दासता से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की सुंदर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का रंग भर दिया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।समारोह को सफल बनाने में अमित जौहरी, ममता सक्सेना, पूनम यादव, रश्मि रानी, रूपा सक्सेना, दीक्षा यादव, वंदना, शीतेश गुप्ता, सृष्टि शर्मा, दिव्या सिंह, प्रियंका भटनागर, कुमकुम सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights