मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

दिल्ली चैंप्स स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मन मोहा

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रेगालिया गार्डन कॉलोनी, मझिया रोड स्थित दिल्ली चैंप्स स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, देशभक्ति गीतों और नृत्य कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित विभिन्न महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रीय प्रतीकों का रूप धारण कर शानदार प्रस्तुतियां दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावकों और शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में देशप्रेम, आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन एवं योगदान से परिचित कराना है। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाए।विद्यालय परिवार ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights