श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस,विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.37.30 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, इसलिए हमें उनके बलिदान को सदैव याद रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।
विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह एवं उपाध्यक्ष वीना कोचर ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और विद्यार्थियों को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, उपाध्यक्ष वीना कोचर, प्रबंधक एडवोकेट राजेंद्र अनेजा, उप प्रबंधक सरदार रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजय मलिक, गुरुद्वारा साहिब के उपाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, भूषण अनेजा, गुरु चरण सिंह, उमेश अरोड़ा, हरजिंदर सिंह, जीत सिंह, संजय कोचर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं सरला यादव, पल्लवी रस्तोगी, सुची, श्रीमती चित्रा, सोनम, आरती, चांदनी, निदा, प्रियंका, तरुणा तथा छात्राओं कुमारी परमीत, कुमारी आकांक्षा, कुमारी मुस्कान, कुमारी सावली, कुमारी जसमीत, कुमारी प्रिया और कुमारी ममता का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights