बदायूं। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड, बदायूं की ओर से भगत सिंह चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री बिन्नी नारंग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंकार्यक्रम में समिति के महासचिव गुरदीप सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना हम सभी का कर्तव्य है।इस अवसर पर पंजाबी समाज सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित लोगों को मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया।