मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल और डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को मेडल व पेंसिल बॉक्स वितरित

August 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा ने मुख्य अतिथि के रूप में आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्तार अहमद बाबा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और मंगल पांडे जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और उनके आदर्शों को हमेशा याद रखना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से वसीम खान अर्शी ने मुख्तार अहमद बाबा और सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मुख्तार अहमद बाबा ने छात्र-छात्राओं को मेडल और पेंसिल बॉक्स वितरित किए।इस मौके पर जुनैद खान, नंदराम, मोहम्मद अखलाक, राममूर्ति सागर, राजकुमार, रंजीत ठाकुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में बच्चों और उपस्थित लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights