उझानी । किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया |कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संचालिका वंदना बब्बरद्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति कविताएं भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया | नन्हे मुन्ने बच्चों के मनमोहक प्रस्तुतियों में सभी का मन मोह लिया |विद्यार्थियों में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया |प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्य के पालन करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ |विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यार्थी उपस्थित रहे|