मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

कुमार तनय महिला संगठन ने स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया

August 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कुमार तनय महिला संगठन की सदस्याओं ने शुक्रवार को आरएस पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। कार्यक्रम में संगठन की सदस्याओं ने ध्वजारोहण समारोह में सहभागिता की। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और विद्यालय परिवार को आनंदित कर दिया। संगठन की ओर से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर कुमार तनय महिला संगठन की ओर से आरएस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नेहा गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और कुशल नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। संगठन की सदस्याओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष पूनम गुप्ता, मंत्री मंजू गुप्ता, सहमंत्री नीलम गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सहमंत्री आरती गुप्ता, उपाध्यक्ष रितु गुप्ता सहित ईशा गुप्ता, भावना गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, कंचन गुप्ता, अलका गुप्ता, बबली गुप्ता, वर्षा गुप्ता और अभिलाषा गुप्ता आदि सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा गुप्ता ने संगठन की सभी सदस्याओं को सूक्ष्म जलपान कराया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights