मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

आर.एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम धूमधाम से हुए,प्रतियोगिता भी हुई

August 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आर.एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में देशभक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता एवं रंग भरो प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर देशप्रेम की भावना व्यक्त की।
प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए टीयरिंग एंड पेस्टिंग, हाथों एवं पत्तियों की छाप से तिरंगा बनाने, गायन एवं नृत्य, देशभक्ति नारों तथा कविता-पाठ जैसी गतिविधियां कराई गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से परिचित कराया गया। साथ ही उनमें सहयोग, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा वैश्य ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं संजीता, संगीता, न्यासा, टीना, श्रेया, ययाति और पद्मिनी का विशेष योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights