बदायूँ। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा चार से आठ तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्राची, परी, आराध्या, रिया, सानिया, वैष्णवी, तनु, आराध्या गुप्ता, आराध्या श्रीवास्तव, संध्या, पाखी, कंचन, अवनी, इनाया, सालवी, नीति, भव्या और आरोही सहित अन्य छात्राओं ने सुंदर मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में कक्षा सात की संध्या ने प्रथम, कक्षा सात की भूमि ने द्वितीय तथा कक्षा आठ की आराध्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने छात्राओं को हरियाली तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी कथा का प्रसंग सुनाते हुए पर्व की महत्ता बताई। कार्यक्रम में श्रीमती सरला यादव, पल्लवी रस्तोगी, श्रीमती सूची, प्रियंका, आरती, नजमा, श्रीमती तरुणा, श्रीमती सोनम, श्रीमती चित्रा, श्रीमती निदा, श्रीमती चांदनी, कुमारी जसमीत, कुमारी परमीत, कुमारी मुस्कान, कुमारी ममता, कुमारी आकांक्षा और कुमारी प्रिया सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।