हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का पीस कमेटी,मानव विकास सेवा समितिने किया भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.53.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टैगोर पब्लिक स्कूल से निकाली गई हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का पीस कमेटी ऑफ इंडिया और मानव विकास सेवा समिति की ओर से आजमनगर क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी टीम के साथ रैली में शामिल स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं सदस्यों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
रैली का शुभारंभ आजमनगर स्थित हरी मस्जिद टैगोर पब्लिक स्कूलसे हुआ। इसके बाद रैली आजमनगर मोहल्ले से होते हुए कुमार टॉकीज के सामने से कोतवाली पर इसका समापन हुआ। रैली में अध्यक्ष मोहम्मद नबी के नेतृत्व में स्कूल की पूरी टीम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पार्षद राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।इस अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है।स्वागत कार्यक्रम में हिमांशु सक्सेना, अलका मिश्रा , राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी चंदौसी वाले , प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, शिवम रस्तोगी छिलाई वाले , प्रदेश सचिव आजम खान, जिला सचिव शाहनवाज खान खुशनुमा खान , पार्षद राजेश अग्रवाल , पाकीजा , कोतवाल राजेश कुमार , चौकी इंचार्ज अनूप सिंह , नईम उर्फ बब्बू , मोहम्मद नवी , सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights