मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
व्यापार

24 अगस्त तक करें प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

August 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, सन्तोष कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष जनसामान्य को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल ख्मत्स्य विभाग का विभागीय पोर्टल ीजजचेरूध्ध्पिेीमतपमेण्नचण्हवअण्पद 14 अगस्त 2026 से खोला जा रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत खारे जल में तालाब निर्माण एवं निवेश हेतु सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग, मध्याकार आरएएस यूनिट सामान्य वर्ग, रियरिंग यूनिट निर्माण महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग, बैकयार्ड आरएएस यूनिट महिला वर्ग तथा पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका एवं पोषण परियोजनाओं हेतु आवेदन किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेख एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक योजना हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा।मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि पात्र लाभार्थी निर्धारित अवधि में विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कक्ष संख्या-325, विकास भवन, बदायूँ में संपर्क किया जा सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights