बदायूँ क्लब, बदायूँ में कल 14 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोनों दिन अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी, बदायूँ श्री अवनीश राय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अगस्त को शाम 4 बजे विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों की याद में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर क्लब सभागार में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। विचार गोष्ठी के माध्यम से लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा विभाजन से जुड़े लोगों के परिजनों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अंत में बदायूँ क्लब प्रांगण से परशुराम चौक तक मौन जुलूस भी निकाला जाएगा। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधिगण, जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत शाम 6 बजे से क्लब सभागार में “स्वतंत्रता की आरती संभाल कर उतारना” कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें संगीत एवं कविता के माध्यम से देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इसमें भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग सम्मिलित होंगे।स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को पूर्वाह्न 11:45 बजे जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। क्लब सदस्यों एवं बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम के अध्यक्ष जिलाधिकारी, बदायूँ श्री अवनीश राय होंगे। अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ श्रीमती गामिनी सिंघला रहेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि आयकर अधिकारी श्री अरुण कुमार जायसवाल रहेंगे। सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं