तिरंगे की शान में गूंजा राजकीय महाविद्यालय परिसर, एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

WhatsApp Image 2026-08-13 at 4.15.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वयंसेवियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा राजकीय महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई। यात्रा आवास विकास कॉलोनी से होते हुए गौरी शंकर मंदिर तक पहुंची और वहां से वापस महाविद्यालय परिसर में आकर सभा में परिवर्तित हो गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।सभा को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की स्वतंत्रता के मूल्यों को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा विकसित, सशक्त, समर्थ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई। साथ ही सभी ने नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्वयंसेवियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. राजधन, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. राशेदा खातून, डॉ. दिनेश कुमार, गौरव पाली, बंटी मसीह, शिवशंकर सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights