बदायूँ के ऐस पीजी कॉलेज मेंनए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ हुआ

Screenshot 2026-08-13 194714
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी,में गुरुवार को नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले 700 से अधिक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। कॉलेज निदेशक प्रो. रचित गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बीसीए, बीबीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी, बीए, एमएससी और एमकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निदेशक प्रो. रचित गोयल ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के लिए अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर एवं सम्मान करने तथा अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया।नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का भी आनंद लिया। छात्र-छात्राओं ने जिम, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी में समय बिताया। इससे कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।कार्यक्रम का संचालन प्रो. गौरव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर शरद पटेल, चीफ प्रॉक्टर नवनीत यादव सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights