हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज के हरियाली तीज मिलन में सखियों ने बिखेरा हुनर, संस्कृति और मस्ती का रंग, तालियों से गूंजा समारोह

WhatsApp Image 2026-08-13 at 11.48.43 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज की ओर से आयोजित हरियाली तीज मिलन समारोह हंसी-खुशी, उमंग, मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। समारोह में समाज की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नृत्य, संगीत, हास्य-व्यंग्य, कविता, देशभक्ति और पारंपरिक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच प्रेम, अपनापन, मित्रता और एकता की भावना भी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मानसी ने ‘बोले चूड़ियां’ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। शैफाली के शिव तांडव एक्ट ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। साधना, सुमन, इशु, ज्योति और अलका ने ‘रिश्तों की डोर’ के माध्यम से रिश्तों की खूबसूरती और भावनात्मक जुड़ाव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रिचा, पारुल, पायल और प्रीति के गिद्दा ने पंजाबी रंग और उत्साह से समारोह में नई ऊर्जा भर दी।इसके बाद साक्षी गोपाल, दीप्ति दीपांक, नम्रता, छवि, अंजू-हिती, रीना-प्रियंका, संजना तथा हर्षिता-पूजा सहित अनेक प्रतिभागियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से मंच पर चार-चांद लगा दिए। हास्य-व्यंग्य ने भी कार्यक्रम को खास बना दिया। नीतू ने सास-बहू की नोकझोंक पर आधारित हास्य-व्यंग्य गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अस्मिता, श्वेता, इशिता और नेहा के एक्ट तथा पूनम और नेहा के कॉमेडी एक्ट पर जमकर ठहाके लगे।रंगोली, इशिता और जागृति की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने वातावरण में जोश और राष्ट्रप्रेम का संचार किया। सीमा और उनकी बहू संजना ने सास-बहू के रिश्ते की खूबसूरती को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत किया। रोजी रस्तोगी की गीत प्रस्तुति और करुणा रस्तोगी के कविता पाठ ने कार्यक्रम में भावनात्मक एवं साहित्यिक रंग भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान रोजी ने बीच-बीच में सरप्राइज प्रश्न पूछकर प्रतिभागियों को उत्साहित किया। प्रियंका, निहारिका, कृतिका, ज्योति और पूनम ने एक मिनट गेम कराए, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
समारोह की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में श्वेता, रंगोली, इशिता, नेहा, जागृति, सुमन, अंजू, निहारिका, कृतिका और प्रियंका सहित पूरी एग्जीक्यूटिव टीम ने जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सहयोग किया। अध्यक्ष रोजी, उपाध्यक्ष रेखा, महामंत्री दीप्ति दीपांक, कोषाध्यक्ष रेनू और सहमंत्री पूनम के योगदान की भी विशेष सराहना की गई।
कार्यक्रम में कुसुम, साधना, सविता, बरखा, नेहा, नूतन, निधि, ईति, मीता, रेनू, रश्मि, रुचि, संगीता, सरोज, रजनी, मोनिका, अंशिका, वंदना, अंजलि, रिचा, श्वेता, दिया, कविता, ममता, डिंपल, कामिनी, मृदुल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने एक-दूसरे की प्रस्तुतियों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। अंत में महामंत्री दीप्ति दीपांक रस्तोगी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। समारोह अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, हास्य-विनोद, उमंग और सखियों के आत्मीय मिलन के कारण लंबे समय तक यादगार बना रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights