मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

सीडीओ को कस्तूरबा विद्यालय के औचक निरीक्षण में दो शिक्षिकाएं मिलीं अनुपस्थित,मानदेय रोका

August 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शेखूपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षण कार्य का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के समय विद्यालय की वार्डन उपासना सिंह अवकाश पर थीं। उनके स्थान पर फुल टाइम टीचर दीपा सक्सेना को वार्डन का प्रभार दिया गया था और वह विद्यालय में उपस्थित मिलीं। वहीं फुल टाइम टीचर दिव्या मिश्रा और विजय लक्ष्मी अनुपस्थित मिलीं। सीडीओ ने दोनों अनुपस्थित शिक्षिकाओं का एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूं को दिए।
सीडीओ ने छात्राओं के कमरों का भी निरीक्षण किया। कमरों में दो-दो पंखे लगे हुए थे, जिनमें से एक पंखा खराब पाया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खराब पंखे को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विद्यालय की रसोई का निरीक्षण करने पर मुख्य रसोइया संतोष और सहायक रसोइया लडैती देवी का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights