अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक

WhatsApp Image 2026-08-12 at 5.43.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अपर जिलाधिकारी, प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक जिसमें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशन में पैन इंडिया रेस्क्यू एवं पुनर्वास अभियान 4.0 के तहत बाल श्रम अभियान के अंतर्गत जनपद में संचालित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, दुकानों, ओटो वर्कशॉप, ग्रह कार्य आदि में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर उनके पुनर्वासन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद में माह जुलाई से अब तक 11 निरीक्षण किए गए जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों से 12 बल श्रमिक अवमुक्त कराए गए एवं नियोक्ताओं के विरुद्ध टिप्पणी जारी की गई। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त अभियान को कस्बों आदि में भी संचालित किए जाने तथा श्रम में लिप्त बालकों को रेस्क्यू किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन में कठिन परिस्थितियों में सड़क पर मिलने वाले अनाथ परित्यक्त या आपात स्थिति में रह रहे व्यक्तियों या भिक्षावृत्ति में सम्मिलित व्यक्तियों या भिक्षावृत्ति में नियोजित करने वाले व्यक्ति पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए जनपद स्तर पर रेस्क्यू किए जाने हेतु गठित समिति के द्वारा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाया जायेगा तथा जनपद स्तर पर गठित जिला चिन्हांकन समिति के द्वारा मिलने वाले बच्चों एवं महिलाओं को यथासंभव परिवार में पुनर्वासित करने अथवा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्थानों एवं महिला आश्रय गृहों में आवासित कराए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए, इस संबंध में चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पुलिस विभाग और नगर निकाय विभाग तथा श्रम विभाग एवं चिन्हांकन समिति के सदस्यों को भी निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जनपद में ऐसे इन स्थानों का चिन्हांकन किया जाए जहां ऐसे परिवार, बच्चे अथवा महिलाएं मिलने की संभावनाएं हो तथा उच्चतम न्यायालय के अन्य प्रकरण में मानव तस्करी के मामलों की नियमित समीक्षा और पीड़ितों के पुनर्वासन हेतु जनपद स्तर में गठित रिव्यू कमेटी के अंतर्गत मानव तस्करी एवं बाल तस्करी के मामलों की समीक्षा की गई। रिव्यू कमेटी जिसका उद्देश्य मानव तस्करी की घटनाओं को रोकना समुदाय स्तर पर शून्य सहनशीलता का वातावरण विकसित करना तथा मानव तस्करी पर अतिसंवेदनशील क्षेत्र में मानव तस्करी के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट की सिफारिशों को प्रभावी रूप से लागू कराना, अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करना तथा रेस्क्यू कार्यों/मुक्त कराए गए बच्चों को सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा, परामर्श एवं पुनर्वास आदि कार्यों को किए जाने के निर्देश दिए गए। जनपद में संचालित समस्त कोचिंग सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने तथा निगरानी हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमित मिश्रा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नंद किशोर पाठक, सुयोग्य कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ, जीआरपी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान पीसी श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ज्योति सिंह, प्रभारी एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट उदयवीर सिंह, रवि कुमार संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रतीक्षा मिश्रा केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर, डीएमसी छबि वैश्य, कमल शर्मा परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मुन्तजिम आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights