मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

शिव तेरस पर लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर फलों एवं फूलों से हुआ भगवान शिव का भव्य -दिव्य श्रृंगार

August 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के मढ़ई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में स्थित प्राचीन लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के प्रदोष एवं शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव का पुष्पों एवं फलों से भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से आरती उतारी गई तथा भगवान भोलेनाथ को फल एवं मिठाई का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।मंदिर के महंत पंडित धनीराम मिश्रा ने बताया कि भगवान भोलेनाथ केवल एक लोटा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि कालसर्प दोष एवं शनि दोष जैसे अनिष्टकारी ग्रहों की शांति के लिए भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक कर चंदन, पुष्प एवं फलों से श्रृंगार करने का विशेष महत्व है। शिवलिंग के अभिषेक से ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी शांत होते हैं।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार प्रदोष एवं शिवतेरस के अवसर पर योग्यता रस्तोगी एवं उसके परिवार ने भगवान लिंगेश्वर नाथ महादेव का पुष्पों एवं फलों से भव्य रूप से आकर्षक श्रृंगार किया।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को प्रातः काल से ही सैकड़ो शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को धतूरा,बेलपत्र, फल -फूल, दूध एवं जल से अभिषेक किया.
इस अवसर पर राजकुमार सिंह सेंगर, रवि रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा, संजय रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights