बरेली। थाना आंवला पुलिस ने मनौना धाम से चोरी हुए मोबाइल फोन की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम गुलेली निवासी आकाश पुत्र जगदीश ने 10 अगस्त को थाना आंवला में तहरीर देकर बताया कि 9 अगस्त की रात करीब 9:32 बजे मनौना धाम पर ऑटो में रखा उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। घटना के बाद वादी ने सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि पुत्र प्रेमपाल (20) और गौरव पुत्र छत्रपाल (22), निवासी ग्राम मनौना, थाना आंवला, बरेली के रूप में हुई है। मोबाइल बरामदगी और तहरीर के आधार पर थाना आंवला में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह, उपनिरीक्षक बेगराम सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अभिनव कुमार शामिल रहे।