सावन के दूसरे सोमवार के लिए उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, लाखों कांवड़िए जल भरने रवाना

WhatsApp Image 2026-08-10 at 4.17.53 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सावन के दूसरे सोमवार के लिए शहर और देहात की सड़कों पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही चारों तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर कछला गंगा, हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर के लिए जल भरने रवाना हुए। कांवड़ियों के जत्थों के निकलने से प्रमुख मार्ग भगवामय नजर आए।
सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जल भरने के लिया रवाना हो रहे है कुछ कांवड़िया जल भर कर वापस भी आ रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करने के साथ ही कांवड़ियों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने में जुटे रहे।
कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। यातायात पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों को नियंत्रित किया और आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू किया। कई स्थानों पर पुलिसकर्मी पैदल गश्त करते हुए भी नजर आए। वहीं प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी सुबह से ही सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया। डीजे और भक्ति गीतों के बीच कांवड़ियों के जत्थे उत्साह के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।
सावन के दूसरे सोमवार को शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आयेगा । सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवभक्तों का कारवां लगातार कछला, हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर की ओर बढ़ता रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights