मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अपराध

48.400 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑटो बरामद

August 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना फरीदपुर पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार प्लास्टिक के कट्टों में कुल 48.400 किलोग्राम डोडा पोस्त और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को चौकी देवरनिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बुखारा की ओर से आ रहा ऑटो संख्या UP25GT1729 पुलिस को देखकर रुक गया और चालक ऑटो को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर ऑटो को पकड़ लिया। तलाशी में चार प्लास्टिक के कट्टों में डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से अफसर उर्फ आशिक (29) और नदीम रजा (29), दोनों निवासी ग्राम नौगवां, थाना फरीदपुर, को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक लोकेश तोमर, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights