मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अपराध

प्रेमी प्रेमिका को दिल्ली से वापस लाए प्रेमी ने खाया जहर , जिला अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर

August 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

​बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित कुंवरपुर बंजरिया गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के महज आठ महीने बाद उठाए गए इस कदम से इलाके में हड़कंप मच गया है। गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंवरपुर बंजरिया निवासी नन्हे लाल का 32 वर्षीय पुत्र विवेक सक्सेना एक बच्चे की मां से शादी से पहले से ही प्रेम करता था। विवेक की शादी आठ माह पूर्व हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं है। लगभग दो महीने पहले विवेक अपनी प्रेमिका एक बच्चे की मां को लेकर चुपचाप घर से फरार हो गया था। घटना के बाद से ही परिजन दोनों की लगातार खोजबीन कर रहे थे।
​तलाश के दौरान परिजनों को सूचना मिली कि विवेक महिला के साथ दिल्ली में रह रहा है। इसके बाद परिजन दिल्ली पहुंचे और दोनों को वहां से पकड़कर वापस गांव ले आए। गांव पहुंचते ही महिला अपने घर चली गई। इसी बीच रविवार सुबह विवेक ने घर में रखा जहरीला कीटनाशक दवा पानी डालकर पी लिया।
​अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे बरेली जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पत्नी घर में परेशान है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights