मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से अधिक कांवड़ियों ने भरा गंगाजल

August 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं,। सावन के दूसरे सोमवार से पहले रविवार को जिले के प्रसिद्ध कछला गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु कछला पहुंचने लगे। अनुमान के मुताबिक रविवार को दो लाख से अधिक कांवड़ियों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते घाट के आसपास बनाए गए पार्किंग स्थल और रैन बसेरे पूरी तरह भर गए। बाइक और कार खड़ी करने के लिए भी जगह कम पड़ गई।सुबह होते ही कछला गंगा घाट पर हर तरफ केसरिया रंग नजर आने लगा। दूर-दूर से पहुंचे कांवड़ियों ने पहले गंगा स्नान किया और इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कांवड़ में गंगाजल भरा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा घाट और आसपास का इलाका गूंजता रहा। कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गांवों और शहरों की ओर रवाना होते रहे।
रविवार सुबह कछला घाट पर रथ पर सजी-धजी भोले बाबा की प्रतिमा के साथ निकला कांवड़ियों का जत्था आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन कर जयकारे लगाए। जत्थे के साथ चल रहे कांवड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस की अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। घाट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, वहीं भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिसकर्मी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर तैनात होकर कांवड़ियों और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित कर रहे हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह रैन बसेरे और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन रविवार को उमड़ी भारी भीड़ के कारण अधिकांश रैन बसेरे फुल हो गए। पार्किंग स्थलों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों और कांवड़ियों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कांवड़ यात्रा में काफी अधिक भीड़ दिखाई दे रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक रविवार शाम और रात में स्थानीय कांवड़ियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसके चलते सोमवार सुबह तक कछला घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने का अनुमान है। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतने का दावा किया है।कछला घाट से गंगाजल भरने के बाद कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हो रहे हैं। सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए गंगाजल लेकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। कछला से लेकर जिले के प्रमुख मार्गों तक जगह-जगह कांवड़ियों के जत्थे नजर आ रहे हैं। पूरे क्षेत्र में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights