मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार मे महिलाएं सुरक्षित नहीं :प्रियम्बदा तोमर

August 29, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की और से नारी शक्ति सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन नगला मंदिर हॉल , बदायूँ पर  आयोजिनत किया गया है जिसमे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि   डॉ. प्रियम्बदा तोमर राज्य महिला आयोग की सदस्य (राष्ट्रीय अध्यक्षा राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ) व विशिष्ट अतिथि डा० सोनिया चौहान (क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ रोहिलखण्ड )उपस्थित रही कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष लता पटेल ने की व संचालन जलज यादव ने कियाराष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रियम्वदा तोमर (पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग)ने कहा आज भाजपा सरकार मे महिला,लडकियां सुरक्षित नहीं है इस सरकार मे आये दिन महिलाओं के साथ अमानवीय घटनाएं घटित हो रही हैं महिलाएं डरी व सहमी हुई है महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार ढोग करती हैं जबकि मौजूदा सरकार के कई विधायक व सासदों पर बलात्कार ,हत्या जैसे गम्भीर मामले दर्ज है ऐसे लोगों से हम कैसी महिला सुरक्षा की उम्मीद कर सकते है हाथरस कांड  जगजाहिर है जिसमें सत्ताधारियों ने दोषियों को बचाने का ऐडी चोटी तक का जोर लगा लिया था जब हमारे नेता माननीय जंयत चौधरी रेप पीडिता के पक्ष मे खडे हुए तो मौजूदा सरकार ने लाठी चार्च तक करवा दिया, प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के नाम पर ढोग रचा जा रहा है आज भी उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है लेकिन राष्ट्रीय लोकदल हमेशा महिलाओं के साथ खडी है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय लोकदल की रोहिलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्षा डा०सोनिया चौहान ने कहा राष्ट्रीय लोकदल महिला के सशक्तिकरण के लिए हर समय महिलाओं के साथ खडी है आज हमारे देश में कोई हिस्सा ऐसा नहीं है जहां महिलाओं की भागीदारी न हो आज महिलाओं के बिना देश प्रदेश की तरक्की सम्भव नहीं है देश की तमाम बेटियों ने आज खेल,शिक्षा, बिज्ञान आदि तमाम क्षेत्रो मे अपना परचम लहरा दिया है लडकियों मे आज सबसे जरूरी है शिक्षा, शिक्षित महिला देश के बिकास मे अपना योगदान देती आ रही हैं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० जंयत चौधरी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को बढावा दिया है जिसके चलते आज पार्टी संगठन में अच्छे अच्छे पदो पर महिलाओं को मौका दिया गया है राष्ट्रीय लोकदल हमेशा महिलाओं के साथ खडी है ।

राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की जिलाअध्यक्ष लता पटेल ने कहा मै महिलाओं के सघर्ष और उनकी तमाम समस्याओं को लेकर मै हमेशा तैयार हूँ और महिलाओं का हक दिलाने के लिए हमेशा तत्पर हूँ  राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया आज महिलाओं का समाजिक और राजनैतिक भबिष्य राष्ट्रीय लोकदल मे सुरक्षित है हम सबके नेता व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जंयत चौधरी भी हमेशा महिलाओं, किसानों, दलितों कमजोरो ,युवाओं के साथ खडे रहे हैं और समाज के हर तबके के लोग जंयत चौधरी को आज अपना नेता मान चुके हैं , राष्ट्रीय लोकदल ने महिलाओं को पूरा सम्मान दिया है इसलिए हम महिलाओ को भी राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती को लेकर काम करना चाहिए राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले गांव गांव जाकर हम लोगों को महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और राजनीतिक मे सक्रियता को लेकर जागरूक किया जायेगाइस मौके पर डा० हरिनंदन सिंह पटेल, जिलाअध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, युवा जिलाअध्यक्ष योगेश यादव , जलज यादव एडवोकेट,गौरव कुमार सिंह, अल्पसंख्यक जिलाअध्यक्ष जुल्फिकार अली, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष आर्येंद्र सिंह, बिनोद शाक्य ,कौशिक प्रताप सिंह , सुनीता, साक्षी पटेल ,अनामिका राठौर, नीरज ,स्नेहलता, प्रमला , मीरा ,मीरा मौर्य सुनीता, मुकेशा देवी आदि मौजूद रही

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights