मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वी किड्ज स्कूल के नन्हे बच्चों ने बेकार सामग्री से गढ़ी रचनात्मकता की मिसाल, आकर्षक परिधानों के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। वी किड्ज स्कूल में आज नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए “बेकार सामग्री से फैशन” विषय पर एक रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधि का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सृजनात्मक सोच का विकास करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कम उपयोग करें, पुनः उपयोग करें और पुनर्चक्रण करें की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
गतिविधि में एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। बच्चे अखबार, गत्ते, प्लास्टिक, कपड़ों के टुकड़ों तथा अन्य अनुपयोगी सामग्री से तैयार किए गए आकर्षक एवं मनमोहक परिधानों में विद्यालय पहुंचे। रंग-बिरंगे और अनोखे परिधानों में सजे बच्चों ने मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूम अदाएं, आत्मविश्वास और रचनात्मकता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।प्रतियोगिता का मूल्यांकन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सौम्या गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक श्री अर्चित गुप्ता तथा वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने किया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी रचनात्मकता, प्रस्तुति, आत्मविश्वास तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के आधार पर किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने बच्चों के लिए बेकार सामग्री से सुंदर, आकर्षक और उपयोगी परिधान तैयार करने में विशेष सहयोग दिया। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी और मेहनत से यह आयोजन अत्यंत सफल, प्रेरणादायी और यादगार बन गया।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती सौम्या गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट, बच्चों की मुस्कान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से गूंज उठा। यह आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम बना, बल्कि स्वच्छ और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का भी प्रभावी संदेश देकर सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights