मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में कक्षा-1 के नन्हे विद्यार्थियों ने ‘खेल-खेल में सीखो’ गतिविधि के तहत तैयार किए स्वादिष्ट व पौष्टिक सैंडविच

July 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में गुरुवार को कक्षा-1 के विद्यार्थियों के लिए ‘खेल-खेल में सीखो’ थीम के अंतर्गत एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवहारिक शिक्षा,स्वस्थ खानपान की आदतों तथा आत्मनिर्भरता का महत्व समझाना था।गतिविधि के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने ब्रेड, ताज़ी हरी सब्जियों, पनीर एवं अन्य पौष्टिक सामग्रियों का उपयोग करते हुए बिना आग के स्वादिष्ट, आकर्षक और स्वास्थ्यवर्धक सैंडविच तैयार किए। बच्चों ने पूरे उत्साह, स्वच्छता और रचनात्मकता के साथ अपने-अपने सैंडविच सजाए, जिससे कक्षा का वातावरण उत्सव जैसा बन गया। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संतुलित आहार और स्वच्छ भोजन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बच्चों की कल्पनाशीलता, अनुशासन, स्वच्छता और सुंदर प्रस्तुतीकरण की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, टीमवर्क और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर ही बच्चों को स्वस्थ भोजन और व्यावहारिक जीवन कौशल से जोड़ना समय की आवश्यकता है।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार की नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि बच्चे सीखने के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन के महत्वपूर्ण गुण भी सहज रूप से विकसित कर सकें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights